चिनहट में नाले के पास मिला युवक का शव- हादसे में मौत की आशंका

  • चिनहट के काशीराम कॉलोनी के पास मिला युवक का शव
  • मृतक की पहचान गौरव (35) पुत्र राम मनोहर के रूप में हुई
  • नशे की हालत में दीवार फांदते समय फिसलकर गिरने की आशंका

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक गौरव (35) नशे का आदी था और दीवार कूदते समय फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नाले के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर युवक की पहचान पुरानी काशीराम कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र राम मनोहर के रूप में की। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

नशे के कारण हादसे की आशंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि गौरव नशे का आदी था और संभवतः उसी हालत में वह नाले के पास पहुंचा था। पुलिस को उसके बाएं हाथ में इंजेक्शन की सिरिंज और पास से दवा की शीशी भी मिली। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि दीवार पर चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ने से गौरव नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई।

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading