बिल्हौर में घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

  • हाथ लगाने से उखड़ रही परतें, वाहनों से बन रहे गड्ढे
  • अधिकारी नहीं कर रहे गुणवत्ता की जांच
  • ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

कनपुर। बिल्हौर तहसील के उत्तमपुर गांव में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अलियापुर बंबा पटरी से उत्तमपुर तक बन रही लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य आधे से अधिक पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क का हाल अभी से खराब दिखने लगा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी टूटी हुई सड़क को बिना साफ-सफाई और खुदाई किए सीधे उसके ऊपर ही कंक्रीट और तारकोल डाल दिया गया है। यही कारण है कि जहां हाथ लगाओ, सड़क की परतें उखड़ने लगती हैं। वाहन अगर ब्रेक मार दें, तो वहीं गड्ढा बन जाता है।

स्थानीय निवासी रामधन यादव ने बताया, “बरसात आते ही यह सड़क फिर पुराने हाल में पहुंच जाएगी। इतनी घटिया क्वालिटी की सड़क हमने कभी नहीं देखी।”

जांच के बिना ही जारी निर्माण, बोर्ड तक नहीं लगाया

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक किसी अधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच नहीं की है। न ही साइट पर निर्माण से जुड़ा कोई मानक या जानकारी बोर्ड लगाया गया है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में धांधली और कमीशनखोरी के कारण उनकी शिकायतों की अनदेखी की जा रही है।

माखनपुरवा समेत आसपास के अन्य गांवों में भी यही स्थिति बनी हुई है। वहां भी सड़कें बनते ही टूट रही हैं, जिससे साफ है कि निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।

ग्रामीणों की मांग: हो गुणवत्ता जांच, ठेकेदार पर हो कार्रवाई

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही, सड़क को दोबारा निर्माण मानकों के अनुसार बनाया जाए ताकि गांव वालों को फिर से सालों तक परेशान न होना पड़े।

Related Posts

IIT कानपुर में जूनियर टेक्नीशियन का शव फंदे पर मिला

कानपुर। Indian Institute of Technology Kanpur (IIT) में शनिवार को एक जूनियर टेक्नीशियन का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे की सुबह…

Continue reading
वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading