ट्रम्प ने एक घंटे में ईरान पर किए 7 पोस्ट

खार्ग द्वीप की AI तस्वीर से मची हलचल- करीब एक घंटे तक लगातार ईरान पर निशाना

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार रात सोशल मीडिया पर ईरान को लेकर करीब एक घंटे के भीतर एक के बाद एक सात पोस्ट किए। इन पोस्ट में उन्होंने ईरान की कमजोर होती अर्थव्यवस्था, घटते तेल निर्यात और कमजोर होती करेंसी को निशाने पर लिया।

खार्ग द्वीप की AI तस्वीर ने खींचा ध्यान

ट्रम्प ने ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगाकर भी पोस्ट किया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा खार्ग द्वीप से जुड़ी एक AI तस्वीर की रही। इसमें द्वीप के तेल ठिकानों पर बमबारी होती दिखाई गई थी और तस्वीर पर ‘बाय-बाय खार्ग’ लिखा था।

खार्ग द्वीप ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों में शामिल है। ट्रम्प की पोस्ट के बाद ईरान के खिलाफ अमेरिकी रुख को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर हमला

ट्रम्प ने अपने पोस्ट में ईरान की आर्थिक स्थिति और तेल निर्यात को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कमजोर होती करेंसी का जिक्र करते हुए ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button