
- डीएम अनुपम शुक्ला ने आंगनबाड़ी निर्माण की समीक्षा की
- 2022-23 के केंद्रों में कार्य बंद होने पर नाराजगी
- 30 मई तक सभी केंद्र पूर्ण करने के निर्देश
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 26 मई को जिला कार्यालय कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। वित्तीय वर्ष और कार्यदाई संस्थाओं के अनुसार परियोजनाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सटीक जानकारी प्रस्तुत करने पर बल दिया।
2022–23 के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर नाराज हुए डीएम
बैठक में अधिशासी अभियंता आरईडी द्वारा वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 54 आंगनबाड़ी केंद्रों में 22 पूर्ण, 29 फिनिशिंग स्तर पर और तीन (अशनारा, करौली, तिलकटन्ना) छत स्तर पर निर्माणाधीन बताए गए। लेकिन जिलाधिकारी ने जब सीडीपीओ जहांगीरगंज से मौके की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया तो पता चला कि अशनारा और तिलकटन्ना में कार्य कई दिनों से बंद है। इस भ्रामक जानकारी पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को गलत जानकारी देना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, और भविष्य में दोहराव पर शासन स्तर से कार्रवाई होगी।
निर्देश : 30 मई तक पूर्ण हों 2022–23 के सभी केंद्र
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्ष 2022–23 के सभी स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य 30 मई 2025 तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
2023–24 और 2024–25 की प्रगति भी रही धीमी
बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023–24 में स्वीकृत 41 केंद्रों में से केवल तीन पूर्ण हुए हैं, जबकि 30 फिनिशिंग स्तर पर हैं। शेष छत, लिंटर व नींव स्तर पर हैं।








