
- वक्ताओं ने बताया शिवाजी आज भी हैं प्रासंगिक
- पीएम मोदी की तुलना शिवाजी से की गई
- बड़ी संख्या में संघ स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
कानपुर। कानपुर के जवाहर नगर स्थित कमला नेहरू पार्क की ओमकार शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के स्वयंसेवकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
छत्रपति शिवाजी महाराज को बताया आज के भारत के लिए प्रासंगिक
समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र ने शिवाजी महाराज, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर के चित्रों पर तिलक और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक 6 जून 1674 को हुआ था, जब उन्होंने हिंदू साम्राज्य की नींव रखी। मिश्र ने कहा, “आज का भारत जिस तरह से वैश्विक पटल पर आगे बढ़ रहा है, उसी तरह शिवाजी महाराज ने भी मुगल साम्राज्य को परास्त कर आत्मसम्मान और स्वराज की स्थापना की थी।”
शिवाजी की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से
नगर शारीरिक प्रमुख रमेश ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी महाराज की तरह हिंदू संस्कृति और शासन के मूल्यों को पुनः स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू साम्राज्य दिवस संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक है, जिसे प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया जाता है।








