462 शिकायतों में मात्र 40 का ही हो सका निस्तारण

अंबेंडकरनगर। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की मंशा को मूर्त रूप देते हुए सोमवार को जनपद अंबेडकरनगर की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जन शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया को तत्परता से अमल में लाया गया।

भीटी तहसील में 167 शिकायती प्रार्थना पत्र, 15 का मौके पर निस्तारण

तहसील भीटी में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने की। उनके समक्ष कुल 167 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 15 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। शेष 152 शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वे सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी सहित जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आलापुर तहसील में 95 शिकायतें, 09 का हुआ निस्तारण

तहसील आलापुर में समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी आलापुर ने की। उनके समक्ष कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 09 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 86 शिकायतों के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अकबरपुर तहसील में 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त

जिला मुख्यालय की तहसील अकबरपुर में आयोजित समाधान दिवस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अकबरपुर की उपस्थिति में कुल 55 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया तथा शेष 50 प्रकरण संबंधित विभागों को सौंपे गए।

टांडा तहसील में 03 मामलों का त्वरित समाधान

तहसील टांडा में समाधान दिवस के अंतर्गत उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 50 शिकायती आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 03 मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading