कानपुर में खंभे पर चढ़े किशोर की करंट से मौत

  • नवही गांव में किशोर को लाइनमैन ने खंभे पर चढ़ाया
  • बिजली सप्लाई शुरू होते ही युवक की करंट से मौत
  • शव तारों में फंसा रहा, ग्रामीणों ने शव उतारने से रोका

कानपुर। कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के नवही गांव में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खंभे पर चढ़े एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक करीब दो घंटे तक बिजली के तारों में लटका रहा। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाइनमैन पर गंभीर आरोप लगाए और शव को खंभे से उतारने से रोक दिया।

लाइनमैन ने खुद न चढ़कर किशोर को भेजा ऊपर!

  • मृतक किशोर की पहचान नवही निवासी कमल के रूप में हुई है।

  • रविवार दोपहर से घर की बिजली गुल थी, इस पर कमल ने लाइनमैन को सूचना दी।

  • रात करीब 8 बजे लाइनमैन मौके पर पहुंचा, लेकिन खुद पोल पर नहीं चढ़ा।

  • ग्रामीणों के अनुसार, लाइनमैन ने कहा- “मेरे पैर में चोट है, तुम ही चढ़ जाओ, मैं शटडाउन ले रहा हूं।”

जैसे ही तार जोड़े, बिजली आ गई – मौके पर मौत

  • जैसे ही कमल खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा, उसी समय बिजली सप्लाई शुरू हो गई।

  • कमल करंट की चपेट में आ गया और तारों में ही चिपककर उसकी मौके पर मौत हो गई।

  • घटना के बाद लाइनमैन मौके से भाग गया।

ग्रामीणों का हंगामा – शव नहीं उतारने दिया

  • हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

  • लोगों ने आरोप लगाया कि बिना शटडाउन लिए किशोर को चढ़ाया गया।

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को भी शव नहीं उतारने दिया और लाइनमैन को बुलाने की मांग करने लगे।

  • ग्रामीणों की जिद थी कि लाइनमैन को पकड़कर लाया जाए, तभी शव उतारा जाएगा।

दो घंटे बाद पहुंचे अफसर, तब जाकर शव उतरा

  • घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमलेश राय और घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत मौके पर पहुंचे।

  • इसके बाद राजस्व और बिजली विभाग के अधिकारी भी गांव पहुंचे।

  • करीब दो घंटे बाद सभी के समझाने पर शव को नीचे उतारा गया।

Back to top button