कानपुर की प्रीति और सुशील की जोड़ी को रजत

  • जस्टिस विक्रम नाथ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
  • खेल से अनुशासन और धैर्य की भावना विकसित होती है – जस्टिस नाथ

प्रयागराज। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 23 जून तक आयोजित योनेक्स सनराइज स्व. देवेंद्र नाथ मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में कानपुर की प्रीति शर्मा और उनके कोच सुशील श्रीवास्तव की जोड़ी ने मिक्स डबल्स फाइनल तक का शानदार सफर तय किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में गाजियाबाद की सीजे वार्ष्णेय और आदिति पटवाल की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

सेमीफाइनल तक पहुंची प्रीति, क्वार्टर फाइनल में रुके सुशील

सिंगल वर्ग में भी प्रीति शर्मा का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने लखनऊ की एडिशनल डीसीपी अंकिता सिंह के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेला, जिसमें उन्हें 11-21 और 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, सुशील श्रीवास्तव सिंगल मुकाबले में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और धैर्य भी सिखाते हैं।”

200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी वर्गों में कड़े मुकाबले हुए और खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading