- प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने पहल की सराहना की, बताया डिजिटल शिक्षा में सहायक
- छात्रों के चेहरे पर खुशी और आभार का भाव, शिक्षा में नई ऊर्जा का संचार
- अंत में सभी को डिजिटल साक्षरता की शपथ दिलाई गई
अंबेडकरनगर। गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कटारिया याकूबपुर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सरकारी टैबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता आनंद वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए छात्रों को टैबलेट सौंपे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल अभियान के तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना प्राथमिकता है। टैबलेट वितरण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आईटीआई जैसे संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
आनंद वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि सरकार की यह योजना केवल एक उपकरण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आप सभी को भविष्य के लिए तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अब हर छात्र के हाथ में टैबलेट है, जिससे वह ऑनलाइन क्लास, प्रशिक्षण वीडियो, सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में खुद को बेहतर बना सकता है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना की।








