आठ एग्री जंक्शन केंद्रों से ग्रामीण कृषि को मिलेगा नया संबल

अंबेडकरनगर। जिले की खेती-किसानी को तकनीकी, उत्पादकता और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर चुका है। जिले के सभी ब्लॉकों में (नगर ब्लॉक को छोड़कर) कुल आठ एग्री जंक्शन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, उपकरण और वैज्ञानिक सलाह एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी।

सिर्फ योग्य कृषि स्नातकों को मिलेगा संचालन का अवसर
एग्री जंक्शन केंद्र का संचालन उन्हीं युवाओं को सौंपा जाएगा, जो कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक या फिर संबंधित क्षेत्रों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, पशु चिकित्सा में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।

इन योग्यताधारी युवाओं को विभाग की ओर से निःशुल्क लाइसेंस भी प्रदान किया जाएगा। इस योजना से एक ओर जहां बेरोजगार कृषि स्नातकों को स्वरोजगार का मौका मिलेगा, वहीं किसानों को कृषि संबंधी समस्त संसाधन और तकनीकी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।

उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह के अनुसार, योजना के तहत केवल 40 वर्ष तक के बेरोजगार स्नातक ही आवेदन कर सकते हैं।अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।आवेदक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र कृषि या संबद्ध क्षेत्र से होना अनिवार्य होगा।आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला उप कृषि निदेशक कार्यालय में सीधे जमा कर सकते हैं।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading