राजनाथ सिंह ने लखनऊ दौरे की शुरुआत ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ से की

लखनऊ। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने कार्यक्रमों की शुरुआत ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित ‘प्रबुद्ध जन संवाद’ से की। इस संवाद में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मंच पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

ब्रजेश पाठक ने इसे संगठन और जनता के बीच सेतु बताते हुए भाजपा की सांगठनिक ताकत को रेखांकित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संवाद पार्टी और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करेगा।

KGMU में पूर्व एमएलसी से मुलाकात
प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद रक्षा मंत्री सीधे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी वार्ड में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार का हाल जाना। डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ब्रजेश पाठक, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, भाजपा नेता आनंद द्विवेदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे राजनाथ सिंह
शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राजनाथ सिंह बिना किसी देरी के ऐशबाग रामलीला मैदान पहुंच गए, जहां प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह आयोजन लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा और आम जन से संवाद पर केंद्रित रहा।

निरालानगर में लेंगे गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग
शाम 5:30 बजे रक्षा मंत्री सरस्वती शिशु मंदिर, निरालानगर में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे शिक्षकों को सम्मानित करेंगे और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading