योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का आज विस्तार, 6 नए मंत्री लेंगे शपथ

सपा से बगावत करने वाले मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह, जातीय संतुलन साधने की कोशिश

  • योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज
  • 6 नए मंत्री दोपहर 3:30 बजे लेंगे शपथ
  • मनोज पांडेय को मंत्री बनाए जाने की तैयारी
  • भूपेंद्र चौधरी समेत कई नाम फाइनल

Yogi Adityanath सरकार में रविवार को दूसरी बार कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। दोपहर 3:30 बजे 6 नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक Manoj Pandey का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Bhupendra Chaudhary, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से होने के कारण इसे सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति माना जा रहा है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल Anandiben Patel से मुलाकात कर करीब 45 मिनट तक चर्चा की और नए मंत्रियों की सूची सौंपी।

वहीं, रविवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री लोकभवन में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ भी देखेंगे। इस दौरान पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा। सभी मंत्रियों को इसकी सूचना भेज दी गई है। वर्तमान में यूपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 54 मंत्री हैं। योगी सरकार 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार 5 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button