दोस्ती बना दुश्मनी: मामूली कहासुनी में डंडे से हमला- शकील की मौत

  • शकील की मौत के बाद अब इंद्रेश पर हत्या की धारा में होगी कार्रवाई
  • गांव में तनाव, पुलिस तैनात, शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मृतक शकील चार भाइयों में सबसे छोटा, अविवाहित था

अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव में शुक्रवार की दोपहर दो दोस्तों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में शुरू हुई मामूली बहस मारपीट में तब्दील हो गई। डंडे से एक-दूसरे पर हमला करने में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शनिवार को शकील (29) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक इंद्रेश गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती है।

शराब के नशे में बिगड़ी बात, दोनों पर डंडे से हमला
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के काली मां के चौरा के पास शकील खड़ा था, तभी उसका दोस्त इंद्रेश वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंद्रेश ने शराब पी रखी थी। बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया, जिसमें दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को लखनऊ किया गया था रेफर
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों के परिजनों को सूचना दी। दोनों को पहले महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शकील की हालत बिगड़ती चली गई और शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक शकील परिवार का सबसे छोटा बेटा
शकील पीओपी का काम करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading