भोजपुरी महोत्सव की धूम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

  • लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन
  • कवि सम्मेलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शनिवार से भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देना है।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई, जिसमें नामचीन भोजपुरी कवियों ने हास्य-व्यंग्य से दर्शकों का मनोरंजन किया।

भोजपुरी संस्कृति की झलक, कलाकारों ने जमाया रंग

भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी, बलिया के गायक गोपाल राय, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती और अंगद राम ओझा जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में 10 से अधिक प्रसिद्ध कवि भी मंच पर हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे।

Back to top button