मुंबई। ल्म ‘साहिया’ की सेंसर प्रक्रिया में कथित देरी को लेकर निर्माता और निर्देशक संजय शर्मा ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फिल्म को प्रायोरिटी कैटेगरी में जमा कराया गया था, लेकिन तय समयसीमा में सेंसर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
रिलीज प्लान पर पड़ा असर
संजय शर्मा ने कहा कि सेंसर प्रक्रिया में देरी के कारण फिल्म की रिलीज योजना प्रभावित हो रही है। इससे निर्माताओं को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
झारखंड में हुई है फिल्म की शूटिंग
फिल्म ‘साहिया’ की शूटिंग झारखंड के नेतरहाट क्षेत्र में की गई है। फिल्म में नीरज काबी, शांतनु माहेश्वरी और रिंकू राजगुरु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इन कलाकारों ने दिया है संगीत
फिल्म के संगीत में सोना मोहपात्रा, जावेद अली, रिचा शर्मा, कृष्णा बेउरा और स्वानंद किरकिरे ने अपनी आवाज दी है। वहीं, फिल्म के गीत समीर अंजन और स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं।









