लखनऊ में नाबालिग से रेप, ब्लैकमेल कर लूटा 15 लाख के जेवर

लखनऊ। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात अप्रैल 2024 में अपनी सहेली के माध्यम से हिमांशु तिवारी से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई।

हिमांशु मोहनलालगंज के सोईवा, जैतीखेड़ा का रहने वाला है। आरोपी ने 20 अप्रैल 2024 को लड़की को नई बस्ती सरसवां अर्जुनगंज में बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता से रेप किया और अश्लील फोटो खींच लिए।

इसके बाद आरोपी इन फोटो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप करता रहा। मामला तब सामने आया जब 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी समारोह के लिए जेवरात निकालते समय लॉकर खाली मिला।

पूछताछ में बेटी ने बताया कि हिमांशु ने ब्लैकमेल कर करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और 50 हजार रुपए ले लिए। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी अब उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading