जम्मू में बारिश-भूस्खलन के चलते सियालदह एक्सप्रेस सात सितंबर तक निरस्त

  • सात सितंबर तक ट्रेन सेवा बंद, आगे का निर्णय रेलवे बोर्ड करेगा
  • वैष्णो देवी यात्रियों को बड़ा झटका, टिकट वापसी की होड़
  • दो दिन में 200 टिकट वापस, आरक्षित टिकट काउंटर पर लंबी कतार

अंबेडकरनगर। जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रेलवे ने कोलकाता से जम्मू तक चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस (अप-डाउन) को सात सितंबर तक के लिए निरस्त कर दिया है। ट्रेन के कब तक निरस्त रहेगी, इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से अभी कोई स्पष्ट सूचना जारी नहीं की गई है। लखनऊ रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन रद्द होने की जानकारी आरक्षित टिकट धारकों को मोबाइल एसएमएस के जरिए दी जा रही है। इस सूचना के बाद टिकट वापसी की संख्या में तेज वृद्धि हुई है।

वैष्णो देवी दर्शनार्थियों को बड़ा झटका

सियालदह एक्सप्रेस अकबरपुर जंक्शन से शाम 5 बजे जम्मू के लिए रवाना होती है। ट्रेन रद्द होने से वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यह मार्ग की इकलौती ट्रेन होने के कारण यात्रियों को अब वैकल्पिक साधनों से लंबा सफर करना पड़ रहा है।

दो दिन में 200 आरक्षित टिकटों की वापसी

ट्रेन निरस्तीकरण के बाद आरक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई हैं। शनिवार से सोमवार तक करीब 200 आरक्षित टिकट वापसी के लिए जमा हुए। कई यात्री बिना आरक्षित टिकट के भी दूसरी ट्रेनों की जनरल बोगियों में भीड़भाड़ के बीच सफर कर रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading