देव धाम हनुमान मंदिर में मासिक बैठक, भंडारे का आयोजन

  • देव धाम हनुमान मंदिर में मासिक बैठक सम्पन्न
  • बैठक की अध्यक्षता बाबा इंद्रेश दास ने की
  • मंदिर रखरखाव व मार्ग सुधार पर जोर

अंबेडकरनगर। देव धाम हनुमान मंदिर प्रांगण में 2 अगस्त को मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा इंद्रेश दास ने की, जबकि संचालन का कार्य गंगाराम पुजारी जी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए गंगाराम पुजारी जी ने कहा कि मंदिर के रखरखाव की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुजारी श्री श्यामलाल दास जी के स्वर्गवास के बाद से पूजा-पाठ और आरती का कार्य लगातार पुजारी सीताराम दास जी कर रहे हैं।

बैठक में कई ग्रामों के ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बैठक के समापन पर निर्णय लिया गया कि मंदिर तक पहुँचने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading