अम्बेडकरनगर में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, 20 हजार घरों में स्थापित

अम्बेडकरनगर। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और सुविधा देने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि जिले के कुल 4.30 लाख उपभोक्ताओं को इस आधुनिक मीटर से जोड़ने की योजना है, जिससे बिजली आपूर्ति और बिलिंग प्रणाली को पारदर्शी तथा उपभोक्तामुखी बनाया जा सकेगा।

100 से अधिक कर्मी कर रहे स्मार्ट मीटर स्थापना का काम

स्मार्ट मीटर लगाने के काम में 100 से अधिक कर्मचारी निरंतर सक्रिय हैं। वे दिन-रात मेहनत करके उपभोक्ताओं तक स्मार्ट मीटर पहुंचा रहे हैं। अभियान के तहत प्राथमिकता के आधार पर गांवों, कस्बों और शहरों के उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगवाए जा रहे हैं। जल्द ही जिले के सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ा जाएगा।

बिलिंग समस्याओं का होगा अंत

स्मार्ट मीटर के लगने से बिजली बिलों में होने वाली गड़बड़ियां खत्म हो जाएंगी। अनुभव कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल मिलेगा। गलत रीडिंग या मनमाने बिल की शिकायतें अब दूर होंगी। विभाग की योजना के अनुसार हर माह की 1 से 5 तारीख के बीच उपभोक्ताओं के बिल स्वतः अपडेट हो जाएंगे, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

मोबाइल ऐप के जरिए बिजली खपत की जानकारी मिलेगी घर बैठे

स्मार्ट मीटर की एक बड़ी सुविधा यह भी है कि उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी बिजली खपत की जानकारी मोबाइल फोन पर देख सकेंगे। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से “ऊर्जावान” नामक ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में अपनी कनेक्शन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर उपभोक्ता अपनी खपत, बिल, भुगतान स्थिति आदि का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को पारदर्शिता और सुविधा दोनों मिलेगी।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading