17 सितम्बर से शुरू होगा जिला स्तरीय व्यापक स्वास्थ्य अभियान

  • महिलाओं और बच्चों की जांच, टीकाकरण और पोषण परामर्श पर फोकस
  • आयुष्मान कार्ड व ABHA ID का वितरण, रक्तदान शिविर भी होंगे
  • अभियान की मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय को लेकर सख्त निर्देश

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले इस अभियान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ समन्वित रूप से संचालित किया जाएगा। इसका राष्ट्रीय शुभारंभ मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

हर महिला और बच्चे तक पहुँचेगी स्वास्थ्य सेवा

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं और बच्चों को लक्षित करना है, जो अब तक किसी कारणवश स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह गए हैं। अभियान के तहत चिकित्सा इकाइयों पर विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और प्रत्येक लाभार्थी तक सेवाएं सुनिश्चित करनी होंगी।

अभियान के दौरान ये होंगी प्रमुख गतिविधियाँ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में योजनाबद्ध ढंग से निम्न प्रमुख गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी:

महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच।

क्षय रोग की स्क्रीनिंग एवं निःश्चय मित्र योजना में नामांकन।

किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग।

गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (ANC), हीमोग्लोबिन जांच एवं पोषण परामर्श।

मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (MCP) कार्ड का वितरण।

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुल्क टीकाकरण।

मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम।

तेल व चीनी की खपत कम करने हेतु विशेष अभियान।

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पोषण आहार, अन्नप्राशन एवं आहार परामर्श जैसी गतिविधियाँ।

रक्तदान शिविरों का आयोजन।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading