गोमतीनगर विस्तार में एलडीए की कार्रवाई पर हंगामा

  • बुलडोजर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध, महिलाएं घरों में बंद
  • एक लड़की बेहोश, पुलिस ने संभाला मोर्चा
  • कई बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हटाया गया कब्जा

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अवैध कब्जा हटाओ कार्रवाई गुरुवार दोपहर गोमतीनगर विस्तार के मलेशिया मऊ गांव में हंगामे में बदल गई। प्राधिकरण की जमीन पर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंचे एलडीए और पुलिस बल को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

जैसे ही एलडीए की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, 12-15 लोग छत पर चढ़ गए। महिलाओं ने खुद को घरों में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक लड़की बेहोश भी हो गई।

करीब एक घंटे तक समझाने के बाद पुलिस व एलडीए अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद अवैध कब्जेदार मोहम्मद सलीम और उनके परिजन छत से नीचे उतरे और टीम ने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।

एलडीए के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के मुताबिक, मलेशिया मऊ में प्राधिकरण की जमीन पर आठ परिवार अवैध रूप से पक्का निर्माण करके रह रहे हैं। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। डुगडुगी बजवाकर भी चेतावनी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे के कारण सड़क निर्माण, सीवर लाइन और अन्य विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी वजह से प्राधिकरण ने सख्ती दिखाने का निर्णय लिया और जिला प्रशासन से सहयोग लेकर कार्रवाई शुरू की।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading