
- 35वीं वाहिनी पीएसी के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत
- पुलिस लाइन और कम्हरिया घाट पर दिया गया अंतिम सम्मान
- अधिकारी, ग्रामीण और समाजसेवी संगठनों ने जताया शोक
राजेसुल्तानपुर। राजेसुल्तानपुर के केदरुपुर गांव में लखनऊ क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अचानक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। 35वीं वाहिनी पीएसी के स्विमिंग पूल में डूबने के बाद उनका शव शुक्रवार की देर रात केदरुपुर गांव पहुंचा, जहां परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल था। शनिवार को पुलिस लाइन से आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी और कम्हरिया घाट पर हजारों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
स्विमिंग पूल में हादसा
इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी स्वास्थ्य कारणों से तैराकी कर रहे थे। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनके कंधे और पीठ पर अतिरिक्त वजन कम करने के लिए वे नियमित रूप से स्विमिंग पूल जाते थे। शुक्रवार को सुबह वे लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के पूल में गए थे। काफी समय तक उनका पता न चलने पर केयरटेकर और एसडीआरएफ टीम ने खोजबीन की। अंततः उनका शव पूल से बरामद किया गया।
शव केदारुपुर गांव पहुंचा, मच गया कोहराम
शव के घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण भावुक हो उठे। रातभर रोते-बिलखते हुए परिजन इंस्पेक्टर की याद में गमगीन माहौल में बीते। उनके निधन की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया।
पुलिस ने दिया अंतिम सम्मान
शनिवार सुबह इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस लाइन से आए जवानों ने घर पर उन्हें सलामी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अक्षय पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।








