
- नवरात्रि और विजयदशमी पर विवेक मौर्य ने किया 250+ पंडालों का दौरा
- अकबरपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक सद्भाव का संदेश
- रामलीला और भजन संध्या कार्यक्रमों का विधिवत उद्घाटन
अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन और विजयदशमी के पावन अवसर पर नारायण फाउंडेशन के संरक्षक व भारतीय जनता पार्टी नेता विवेक मौर्य ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित 250 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला एवं सांस्कृतिक आयोजनों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया तथा आयोजनों में उपस्थित रहकर समितियों का उत्साहवर्धन किया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक समान सहभागिता
विवेक मौर्य ने चार दिनों के भीतर अकबरपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक दुर्गा पूजा स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने जहां-जहां पहुंचे, वहां मां दुर्गा की आरती की और समाज में धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना के संदेश को दोहराया।
साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी छोटे और स्थानीय आयोजनों में अपनी उपस्थिति से समितियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
रामलीला, जगराता और सांस्कृतिक आयोजनों का किया उद्घाटन
विजयदशमी के अवसर पर विवेक मौर्य ने कई स्थानों पर आयोजित रामलीला, माता की चौकी और भजन संध्या कार्यक्रमों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों के साथ मंच साझा किया और जनभागीदारी से जुड़ी संस्कृति को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा, “अकबरपुर की धरती पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है। हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देकर आने वाली पीढ़ियों तक इसे सुरक्षित पहुंचाएं।”








