
- नवोदय विद्यालय के 36 छात्र “बैगलेस डे” के अंतर्गत कार्यशाला में भागीदारी
- पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उत्पादों का प्रदर्शन और उपयोगिता की जानकारी
- 17 अक्टूबर 2025 को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा निर्मित उत्पादों की महाविद्यालय में प्रदर्शनी
अंबेडकर नगर। बाबा बरुआ दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, परुइया आश्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत स्वावलंबन प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हो चुकी है। यह 25 दिवसीय कार्यशाला 10 सितंबर से 14 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक और रचनात्मक कौशलों में दक्ष बनाया जा रहा है।
उद्यमिता व स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना का विकास और स्वरोजगार के अवसरों का सृजन करना है। प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
सीख रहे रेजिन आर्ट, कैन्डल मेकिंग से लेकर पाक कला तक
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रेजिन आर्ट
[लिप्पन आर्ट]ज्वैलरी मेकिंग] ईको फ्रेंडली दीप] विभिन्न प्रकार की कैण्डल्स]धूपबत्ती निर्माण]क्राफ्ट डिजाइनिंग] पाक कला
कौशलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है:
प्रशिक्षकों की टीम में डॉ. अंजू तेवतिया, डॉ. अराधिका, डॉ. गुंजन सिंह और प्रतिमा मौर्य शामिल हैं, जो मिशन शक्ति 5.0 के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
नवोदय विद्यालय के छात्र भी हुए शामिल
कार्यशाला के दौरान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के 36 छात्रों ने भी “बैगलेस डे” की गतिविधि के अंतर्गत महाविद्यालय का भ्रमण किया। इन छात्रों ने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण लेकर रचनात्मक उत्पादों को बनाना सीखा।








