
कानपुर। मेस्टन रोड पर हुए हालिया विस्फोट के बाद पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने राम गोला निवासी मो. मेराज कुरैशी और अब्दुल रहमान कुरैशी के मकान में छापेमारी कर करीब 150 कुंतल पटाखे बरामद किए।
पुलिस कार्रवाई का विवरण:
कोतवाली एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि मकान में लगभग 300 कार्टून में पटाखे रखे गए थे।
मौके से बरामद पटाखों में रिंग कैप, वंडर थ्रो, रेड क्रैकर, रोलिंग कैप, ओरिजनल पाप पाप, विशाल कलर रेड क्रैकर, ओरिजनल मैजिक शॉट, विशाल कलर स्पार्कल, वाल गेट, मिलन कलर स्पार्कल, क्लासिक रोल कैप, कोरसैर, ओजन टाइटन, शिखा कलर स्पार्कल, लपार्ड किंग ओरिजनल, मुन्ना पटाखा, गिन्नी कलर, टाइगर रोल कैप आदि शामिल हैं।
आरोपी फरार:
दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।
पुलिस ने उनके खिलाफ अवैध पटाखा भंडारण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान:
एसीपी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई मेस्टन रोड विस्फोट के बाद अवैध पटाखा भंडारण रोकने के लिए की गई है।
आरोपी पकड़ में आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज होगी।








