पीएम मोदी आज ESTIC 2026 का करेंगे उद्घाटन

12 सेक्टरों में विज्ञान और तकनीक पर मंथन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC 2026) का उद्घाटन करेंगे। 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जुड़े 12 प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में तीन नोबेल पुरस्कार विजेता भी वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

क्या है ESTIC 2026 की थीम?

इस वर्ष सम्मेलन की थीम है- ‘रचनात्मक सोच से विज्ञान को गति देना और तकनीक को सशक्त बनाना’। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है।

13 मंत्रालय भी होंगे शामिल

ESTIC 2026 का आयोजन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) कर रही है। सम्मेलन में 13 मंत्रालय भी भाग ले रहे हैं। इसमें विज्ञान और तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, शोध और नवाचार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

2025 में हुई थी शुरुआत

ESTIC एक राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2025 में हुई थी। इस साल इसका दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button