अंजलि अरोड़ा की बढ़ीं मुश्किलें

कानपुर कोर्ट में धोखाधड़ी और मानहानि का मुकदमा

कानपुर। कानपुर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल अंजलि अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मंगलवार को उनके खिलाफ एसीजेएम-5 की अदालत में धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और झूठी जानकारी देने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट ने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है।

5 नवंबर को दर्ज होंगे बयान

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर हैं। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अब अदालत में आगे की कार्यवाही होगी। 5 नवंबर को बयान दर्ज होने के बाद मामले की अगली दिशा तय हो सकती है।

हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही होगी। मुकदमा दर्ज कराए जाने का अर्थ आरोप साबित होना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button