50 यात्रियों से भरी बस 15 फीट नीचे गिरी

  • लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तड़के हुआ बड़ा हादसा
  • 50 यात्रियों से भरी बस 15 फीट नीचे गिरी
  • 13 घायल, एक की हालत गंभीर — ड्राइवर-कंडक्टर मौके से फरार

लखनऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में 13 यात्री घायल हुए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा काकोरी इलाके में रेवरी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस आनंद विहार (दिल्ली) से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत दल और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।

 गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

पुलिस के अनुसार, हादसे में बिहार के गया जिले के 21 वर्षीय सागर कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य 27 यात्रियों को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया – तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस (UP 80 JT 8664) अत्यधिक गति से चल रही थी। रेवरी टोल प्लाजा से लगभग दो किलोमीटर पहले ड्राइवर का नियंत्रण बस पर से हट गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद यात्री किसी तरह बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

 पुलिस ने चलाया राहत अभियान

सूचना पर काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर की अगुवाई में पुलिस टीम, एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल यात्रियों में बद्री साह, ममता, कविता सिंह, अरविंद कुमार, राकेश, प्रीति, संजीव, पुनीत राजपूत, विक्की, रोशनी और सागर कुमार के नाम शामिल हैं। यात्री सुधीर का हाथ टूट गया है।

पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया। फिलहाल, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ड्राइवर-कंडक्टर फरार, CCTV फुटेज से जांच

हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई
पुलिस अब एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे हादसे के समय बस की स्पीड और ड्राइवर की लापरवाही की पुष्टि हो सके।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading