बेंगलुरु में रैपिडो राइड में युवती के साथ हैरेसमेंट का मामला वायरल

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहने वाली एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैपिडो बाइक राइडर द्वारा हुए हैरेसमेंट का वीडियो साझा किया है। युवती ने आरोप लगाया कि राइड के दौरान कैप्टन ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

घटना का विवरण

युवती के अनुसार, घटना 6 नवंबर 2025 को हुई, जब वह चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौट रही थी। युवती ने बताया कि कैप्टन अपनी कोहनी उसके पैर के पास रखता नजर आया। उसने कैप्टन से कहा- “भैया, क्या कर रहे हो, मत करो,” लेकिन कैप्टन ने अपनी हरकत नहीं रोकी।

युवती ने घटना के दौरान अपना मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसके आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। पास खड़े एक व्यक्ति ने देख कर हस्तक्षेप किया और कैप्टन से बात की। कैप्टन ने माफी मांगी, लेकिन जाते समय उसने गंदा इशारा कर युवती को और असुरक्षित महसूस कराया।

युवती का संदेश

युवती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह यह अनुभव साझा कर रही है ताकि किसी भी महिला को ऐसा अनुभव न सहना पड़े। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और अपनी अंतरात्मा पर भरोसा करने की अपील की।

“मैं ये इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को ऐसा कुछ नहीं सहना चाहिए, न टैक्सी में, न बाइक पर, न कहीं और। यह पहली बार नहीं है जब मेरे साथ ऐसा हुआ, लेकिन आज मैं चुप नहीं रह सकी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button