कन्नौज में महिला कॉन्स्टेबल की चेन चोरी का खुलासा

कन्नौज के हरि पर्वत थाना क्षेत्र में महिला कॉन्स्टेबल की चेन चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान की रहने वाली हैं। इनके कब्जे से दो नग कान के कुंडल और 5,920 रुपए बरामद हुए हैं।

घटना 31 अक्टूबर की है, जब महिला कॉन्स्टेबल बिजली घर चौराहे से ऑटो में बैठकर भगवन टॉकीज जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो में बैठी तीन अन्य महिलाओं ने उनके गले से 15 ग्राम की सोने की चेन चोरी कर ली। भगवन टॉकीज पहुंचने पर कॉन्स्टेबल ने गले से चेन गायब पाई, जिसके बाद थाना हरि पर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने जांच के बाद 11 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पालीवाल पार्क के पास से तीनों महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उन्होंने चेन को भरतपुर में एक व्यक्ति को 62,000 रुपए में बेचा था। उसी रकम से उन्होंने कान के कुंडल खरीदे और 15,000 रुपए आपस में बांट लिए। बरामद धनराशि उन्हीं पैसों में से बची हुई रकम है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *