इंटरनेशनल खिलाड़ी अन्नू रानी और साहिल भारद्वाज की शादी में धूमधाम

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज ने शादी रचा ली

स्टेज पर गुलदस्ता, वरमाला और सात फेरे सम्पन्न

साहिल ने वरमाला के दौरान 10-10 के नोटों की गड्डियां अन्नू पर उछालीं

मेरठ। इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज ने बुधवार को शादी रचा ली। लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपने सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंचीं। साहिल ने उन्हें घुटनों के बल बैठाकर फूलों का गुलदस्ता दिया। इसके बाद दोनों ने वरमाला डाली और सात फेरे लिए।

विवाह समारोह में साहिल ने वरमाला के दौरान अन्नू पर 10-10 के नोटों की गड्डियां उछालीं, जिससे समारोह और भी खास बन गया। शादी में हरियाणा और कर्नाटक के खिलाड़ी, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़े वीआईपी मेहमान भी शामिल हुए।

हालांकि, हवाई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थाना सरधना में नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि राइफल किसी सत्यनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है और आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button