देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। इसी बीच भारतीय सेना ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तंगधार इलाके में फंसी एक गर्भवती महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

मैदानी राज्यों की बात करें तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस की जा रही है। दोनों राज्यों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है। हरियाणा के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

पंजाब के लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 16 फरवरी से बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button