उत्तर प्रदेश में धान और मोटे अनाजों की खरीद की समीक्षा बैठक

अम्बेडकरनगर। श्री सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री, खाद्य तथा रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में धान एवं मोटे अनाजों की खरीद और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख सचिव श्री रणवीर प्रसाद, आयुक्त श्रीमती अनामिका सिंह, वित्त नियंत्रक श्री कमलेन्द्र कुमार, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक श्री अशोक कुमार पाल और धान क्रय संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में कुल 4171 क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 3360 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 3.09 लाख मी0टन और पूर्वी उत्तर प्रदेश से 0.86 लाख मी0टन कुल 3.95 लाख मी0टन धान खरीदा गया है। किसानों को इस अवधि में लगभग 852 करोड़ रुपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।

मोटे अनाजों में अब तक 13,672 किसानों से 64,435 मी0टन बाजरा, 1,391 किसानों से 4,978 मी0टन ज्वार और 806 किसानों से 3,371 मी0टन मक्का खरीदा गया है। किसानों को बाजरा, ज्वार और मक्का की खरीद के सापेक्ष 168.39 करोड़, 16.68 करोड़ और 7.32 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *