दीप्ति चौरसिया ने दिल्ली में फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीप्ति चौरसिया ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या की

सुसाइड नोट में लिखा- प्यार और भरोसा नहीं, बेटे को आशीर्वाद

परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली। देश की मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम दिल्ली के बसंत विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली।

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने लिखा:
“प्यार नहीं, भरोसा नहीं… अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद।”

परिवार और परिजनों का आरोप

दीप्ति के मायकेवालों ने खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दीप्ति की शादी 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दोनों का एक 14 साल का बेटा है।

दीप्ति के भाई ऋषभ चौरसिया ने बताया कि हरप्रीत के कई अवैध संबंध थे और शादी के बाद से ही बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ना होती रही। उन्होंने न्याय की मांग की और कहा कि उन्हें नहीं पता कि बहन की मौत हत्या थी या आत्महत्या।

कंपनी का इतिहास और बाजार

कमला पसंद पान मसाला की स्थापना 1973 में कानपुर के फीलखाना मोहल्ले की एक छोटी गुमटी से हुई। 1980 के दशक में पान मसाला और गुटखा बनाने-बेचने का व्यापार शुरू हुआ। आज कंपनी अरबों रुपए का टर्नओवर रखती है और FMCG, रियल एस्टेट और लोहा व्यापार में भी सक्रिय है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है और देश में पान मसाला का कारोबार करीब 46,882 करोड़ रुपए का माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button