कानपुर जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कानपुर जेल में गबन के आरोपी रूप नरायण यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जेल में लापरवाही और इलाज की कमी के कारण तबीयत बिगड़ी

हैलट अस्पताल में वेंटीलेटर पर इलाज के दौरान निधन

कानपुर। कानपुर जिला कारागार में बंद गबन के आरोपी रूप नरायण यादव (ग्वालटोली निवासी) की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते कुछ महीनों से जेल में उनकी तभीयत खराब थी। उन्हें पहले नॉर्मल इलाज दिया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हस्पताल में वेंटीलेटर पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।

परिजनों के आरोप

रूप नरायण यादव के बड़े भाई सत्येंद्र यादव ने बताया कि जब वह जेल भेजे गए थे, तब वे स्वस्थ थे। जेल में लगातार लापरवाही और उचित इलाज न मिलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

परिजनों ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में रेफर किया जाए, लेकिन प्रशासन ने सिर्फ सामान्य दवाइयों से काम चला दिया। हालत गंभीर होने पर ही उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

सत्येंद्र यादव ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि उनके भाई को बिना कारण और सबूत के जेल भेजा गया, जिससे उनके साथ लगातार लापरवाही बरती गई।

जांच की मांग

बंदी की मौत के बाद परिवार ने मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

जेल अधीक्षक बी.डी. पांडेय से संपर्क किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button