स्पेशल प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में अम्बेडकरनगर के उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

अंबेडकर नगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत अम्बेडकरनगर में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में समय से पूर्व कार्य पूरा करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

डिजिटाइजेशन कार्य में दिखी अनुकरणीय गति

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा कि जनपद में यह कार्य पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित किया जा रहा है।
इस क्रम में टांडा विधानसभा क्षेत्र-278 के भाग संख्या 244, धौरहरा की बीएलओ आशा देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) को गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने पर 25 नवंबर 2025 को प्रशस्ति पत्र देकर पहले ही सम्मानित किया जा चुका है।

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन बीएलओ को मिला सम्मान

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र-280 में भी तीन बीएलओ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय से पूर्व सम्पूर्ण डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया। इनमें शामिल हैं–

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *