मुबंई। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अपने भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिसंबर से पहले फैसला करेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।
शनिवार को बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।
पिंडली की परेशानी से प्रभावित हुआ पिछला सीजन
धोनी पिछले सीजन में पिंडली की समस्या के कारण पूरा IPL नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी का असर चेन्नई सुपर किंग्स के अभियान पर भी पड़ा और टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।
फैंस को फैसले का इंतजार
धोनी के अगले सीजन में खेलने या नहीं खेलने को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल उन्होंने अपने भविष्य पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। उनका अगला कदम मेडिकल टेस्ट और फिटनेस के आकलन पर निर्भर करेगा।









