मुबंई। भारत में ताइवान के प्रतिनिधि मुमिन चेन ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान चेन ने कहा कि पिछले साल देखी गई भारतीय फिल्मों में ‘धुरंधर’ उन्हें सबसे प्रभावशाली लगी। उन्होंने अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान की भी सराहना की।
भारतीय दर्शकों को ताइवान की संस्कृति से जोड़ने की कोशिश
ताइवान फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य भारतीय दर्शकों को ताइवान की संस्कृति, तकनीक और सिनेमा से परिचित कराना है। यह आयोजन 24 और 25 अक्टूबर को दिल्ली में हो रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को मुंबई में भी फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।
भारत में ताइवान के प्रतिनिधि हैं मुमिन चेन
भारत और ताइवान के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में मुमिन चेन नई दिल्ली स्थित ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC) के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हैं। यह केंद्र भारत में ताइवान के हितों और सांस्कृतिक संपर्कों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।









