
अम्बेडकरनगर। पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजनालय के किचन, भंडारण व्यवस्था, सफाई की स्थिति और परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का विस्तार से निरीक्षण किया।
रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर किया भोजन
निरीक्षण के दौरान एएसपी पूर्वी ने भोजन की वास्तविक गुणवत्ता परखने के लिए रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया।
उन्होंने भोजन का स्वाद, गर्माहट, मात्रा और स्वच्छता की स्थिति की खुद पुष्टि की।
रिक्रूटों ने भी अपनी समस्याएँ, आवश्यकताएँ और प्रशिक्षण से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतें एएसपी के समक्ष रखीं।
एएसपी ने सभी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वस्त किया कि उचित समाधान समय से उपलब्ध कराया जाएगा।
भोजनालय की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण
निरीक्षण में खाद्य सामग्री के भंडारण, सब्जियों की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया गया।
उन्होंने निर्देश दिया कि
भोजन हमेशा स्वच्छ व पौष्टिक हो,
किचन की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए,
पानी और रसोई गैस की सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए,
तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









