अम्बेडकरनगर में व्यापक जागरूकता अभियान तेज

अम्बेडकरनगर— जनपद में 13 दिसंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में चल रहे इस अभियान ने पूरे जिले में रफ्तार पकड़ ली है। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मोहन कुमार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियाँ लगातार आयोजित की जा रही हैं।

मेला परिसर में पराविधिक स्वयंसेवकों की सक्रियता बढ़ी

जनपद के प्रमुख चल श्रवण धाम मेले और गोविन्द साहब मेले में पराविधिक स्वयंसेवक बड़ी संख्या में पहुँचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दे रहे हैं। पैम्फलेट, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से आम नागरिकों को अवगत कराया जा रहा है कि उनके लंबित वादों को निस्तारित करने का यह सुनहरा अवसर है। मेले में लगे पंडालों और प्रमुख मार्गों पर लोक अदालत से जुड़ी जानकारी लगातार प्रसारित की जा रही है।

लाउडस्पीकर और ई-रिक्शा से चौपालों तक पहुंचा संदेश

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में लाउडस्पीकर आधारित सूचना प्रसारण भी जारी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से तैयार किए गए ई-रिक्शा प्रचार वाहन गांवों और कस्बों में घूम रहे हैं। इन वाहनों पर लगे बैनरों और ऑडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को आगामी लोक अदालत की महत्ता समझाई जा रही है।

नगर पालिका अकबरपुर ने भी इस अभियान को सहयोग देते हुए कूड़ा गाड़ी पर लाउडस्पीकर के जरिए विशेष घोषणाएँ शुरू की हैं। मुख्य सड़कों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुबह से शाम तक लोक अदालत का संदेश सुनाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button