पीड़िता ने 12 लाख रुपए निवेश किए, 8 लाख 13 हजार रुपए नहीं लौटाए गए

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में 12 लाख रुपये का शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड सामने आया है। पीड़िता आस्था सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके कॉलेज फ्रेंड आदित्य यादव ने उसे अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाकर शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे आस्था ने आदित्य और उनके सहयोगियों के खाते में 12,43,718 रुपये भेज दिए, लेकिन मुनाफा मिलने के बाद भी 8,13,218 रुपये वापस नहीं मिले।

आस्था ने बताया कि उसने साल 2022 से अक्टूबर 2023 तक कई बैंक अकाउंट और यूपीआई में पैसा भेजा। जब उसे शक हुआ, तो उसके पिता आदित्य के घर जाकर पैसे की मांग की, लेकिन आदित्य की मां और बहन ने समय मांगते हुए आज तक रकम लौटाई नहीं।

पुलिस कार्रवाई
कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आईपीसी की धारा 420 (ठगी) और 406 (विश्वासघात) के तहत आदित्य यादव, अरविंद कुमार यादव, आदित्य की मां, बहन और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

यह मामला युवाओं को निवेश करते समय सतर्क रहने की चेतावनी भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button