रामलीला मैदान शुकुल बाजार में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन, तैयारियां पूर्ण

बसखारी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड बसखारी के शुकुल बाजार स्थित रामलीला मैदान में बुधवार से नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगी। 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाले इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत बुधवार सुबह 10 बजे विराट कलश शोभा यात्रा के साथ होगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, जो अब अंतिम रूप ले चुकी हैं।

कलश शोभा यात्रा से हुआ शुभारंभ

नौ कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की शुरुआत विराट कलश शोभा यात्रा के साथ होगी।
आयोजन के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से रामलीला मैदान शुकुल बाजार में संगीतमयी प्रवचन कथा का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय टोली द्वारा प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका रसपान सैकड़ों श्रद्धालु करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रवचन कथा इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

चार दिनों का विस्तृत कार्यक्रम तय

आयोजन समिति द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा पहले ही तय कर दी गई है। कलश शोभा यात्रा के पश्चात 25 दिसंबर, गुरुवार को देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसी दिन गर्भोत्सव संस्कार का वीडियो संदेश भी श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा।

26 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Posts

अम्बेडकरनगर में 141 ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित

अम्बेडकरनगर। जनपद में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 141…

Continue reading
पाकिस्तान में मस्जिद हमले के विरोध में मीरानपुर में धरना

अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। पाकिस्तान में मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती हमले में शिया समुदाय के लोगों की मौत के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मीरानपुर स्थित बड़ा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *