बड़े बकायेदारों से वसूले 38.64 लाख रुपये हाउस टैक्स

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर आगरा नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों से कुल 38.64 लाख रुपये हाउस टैक्स वसूला गया। बकाया जमा न करने वाले 7 संपत्तियों को सील किया गया और एक बकायेदार का बैंक खाता भी सीज किया गया।

जोनवार कार्रवाई:

  • हरीपर्वत जोन: 4 संपत्तियां सील। विनायक फ्रिजवासन प्राइवेट लिमिटेड से 35 लाख रुपये की वसूली की गई।
  • ताजगंज जोन: विभव नगर स्थित होटल विरेन पैसीफिक की 2 संपत्तियां सील, 5,13,833 रुपये वसूले गए।
  • लोहामंडी जोन: 3 बड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई, बकायेदारों को 3 दिन का नोटिस दिया गया।

फाउंडी नगर क्षेत्र में ऑटो मोबाइल एंड एग्रीकल्चरल लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 3,64,540 रुपये मौके पर ही जमा कराए गए।

नगर निगम ने कहा कि इस सघन वसूली अभियान से शहरभर के बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी कर बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button