सेवा, शिक्षा और संस्कार की मिसाल बना करतोरा—

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम करतोरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री दयाराम वर्मा जी की 106वीं जयंती केवल एक स्मृति कार्यक्रम नहीं, बल्कि आज के दौर को आईना दिखाने वाला आयोजन बनकर उभरी। देशभक्ति, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संदेश के साथ यह कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमा से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि
“स्व. दयाराम वर्मा का बलिदान हमें याद दिलाता है कि आज़ादी केवल तिरंगे तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी से जुड़ी हुई है।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. जे. के. वर्मा ने शिक्षा को स्वास्थ्य और विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि बिना शिक्षित समाज के स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। वहीं सपा नेता सुरेश कुमार वर्मा का कथन—
“शिक्षा शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा”
सभा में गूंज उठा और युवाओं में जोश भर गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *