
अम्बेडकरनगर में होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने की। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी समेत सभी सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाएं।परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
दो पालियों में होगी परीक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होगी। हर दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।









