लखनऊ नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

लखनऊ। लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्च तक की सभी टैक्स वसूली जनवरी में ही पूरी कर ली जाए। उन्होंने बड़े बकायेदारों की सूची बनाने और उनकी कुर्की कराने की भी हिदायत दी।

टैक्स वसूली और नॉन टैक्स रेवेन्यू पर जोर

नगर आयुक्त ने नगर निगम में टैक्स की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से नॉन टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने को कहा। इसमें कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन वेस्ट, लाइसेंस शुल्क और अन्य मद शामिल हैं, जिनमें वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पिछले साल की तुलना में 60 करोड़ अधिक वसूली

नगर निगम ने अब तक पिछले साल की तुलना में 60 करोड़ रुपए अधिक टैक्स वसूली कर ली है। नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल टैक्स कलेक्शन में सुधार हो रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जहाँ से निगम की इनकम और अधिक बढ़ाई जा सकती है।

अभी दो महीने का समय

जनवरी से मार्च तक का समय पर्याप्त है और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस दौरान वसूली को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button