गौशाला में मृत गोवंश की हड्डियों का ढेर, प्रशासन की खामोशी सवालों के घेरे में

अंबेडकरनगर: जलालपुर विकासखंड के कल्याणपुर स्थित अस्थायी गौशाला में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों के आरोप हैं कि गौशाला संचालन कर रही संस्था केयर करो मृत गोवंशों के निस्तारण में लापरवाही बरत रही है।ग्रामीणों ने बताया कि शासन के निर्देशों के बावजूद गौशाला में मृत गोवंशों को दफनाया नहीं जाता। न ही उनकी खाल और अन्य अवशेषों का वैज्ञानिक निस्तारण किया जाता है। आरोप है कि हड्डियों को खुले में जमा किया जाता है और बाद में उन्हें बेचा जाता है।मामले की गंभीरता इस तथ्य से और बढ़ जाती है कि गौशाला परिसर का वीडियो सामने आया है, जिसमें गोवंश की हड्डियों का बड़ा ढेर साफ देखा जा सकता है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन और गौशाला संचालन पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।स्थानीय लोग बताते हैं कि खुले में रखी हड्डियों और अवशेषों से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गौशाला के नाम पर मिलने वाली सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button