
अम्बेडकरनगर। जनपद में ऑटोमोबाइल सेवाओं के क्षेत्र में एक नया विकल्प जुड़ गया है। टांडा रोड पर रिलायंस मार्ट के ठीक सामने स्थित कारग्लो (AKB) कार वाशिंग एंड डिटेलिंग स्टूडियो का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के डीआरएम सुरेश कुमार ने फीता काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्टूडियो को आम जनता के लिए खोल दिया गया।
उद्घाटन के अवसर पर सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और वाहन मालिक मौके पर पहुंचे। शुभम अस्पताल के निकट स्थापित इस स्टूडियो को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्टूडियो परिसर में व्यवस्थित और आकर्षक माहौल रहा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्टूडियो
कारग्लो कार वाशिंग एंड डिटेलिंग स्टूडियो में आधुनिक मशीनों और तकनीक के माध्यम से वाहनों की सफाई और देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टूडियो में कार वाशिंग के साथ-साथ इंटीरियर और एक्सटीरियर डिटेलिंग, पॉलिशिंग और अन्य प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान की जाएंगी। संचालक रघुवंश कुमार पांडेय ने बताया कि यहां उच्च गुणवत्ता के उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ के माध्यम से सेवाएं दी जाएंगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
ग्राहक सुविधा और गुणवत्ता पर रहेगा फोकस
उद्घाटन समारोह के दौरान संचालक ने कहा कि कारग्लो का उद्देश्य वाहन मालिकों को एक ही स्थान पर विश्वसनीय और आधुनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। स्टूडियो में सभी प्रकार की कारों के लिए सेवाएं उपलब्ध होंगी।








