कानपुर में अलग–अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत

कानपुर। शहर में रविवार शाम अलग–अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है, जहाँ बर्रा निवासी चंद्रपाल (50) और उनकी पत्नी अनीता (48) बाइक से बड़े भाई के घर जा रहे थे। मंगला विहार बड़ी पुलिया के पास तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनीता को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्हें हैलट रेफर किया गया, लेकिन देर रात अनीता ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने लोडर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क पार कर रहे दो दोस्तों को कार ने टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौत हो गई। तीसरी घटना रामादेवी फ्लाई ओवर पर हुई, जहां वाहन ने युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

शहर में इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button