भारत-यूएस ट्रेड डील: पीयूष गोयल ने बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली / अंबेडकरनगर। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दोस्ताना रिश्तों के आधार पर फाइनल की गई भारत-यूएस ट्रेड डील देश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि इस डील से टेक्सटाइल, मरीन गुड्स, ज्वेलरी, इंजीनियरिंग और अन्य मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बड़े अवसर मिलेंगे।

गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, इस डील का विरोध कर रहे हैं, लेकिन यह देश हित में सबसे लाभकारी कदम है। उन्होंने कहा, “इस डील से हमारे किसान, मछुआरे, नौजवान और महिलाएं सीधे लाभान्वित होंगे। एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर सुरक्षित हैं और उनका हित सुनिश्चित किया गया है।”

वाणिज्य मंत्री ने बताया कि डील से भारत का निर्यात बढ़ेगा, टेक्नोलॉजी सेक्टर और ग्लोबल सप्लाई चेन में निवेश के अवसर बढ़ेंगे। देशभर के एक्सपोर्ट और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में उत्साह देखा जा रहा है।

पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह डील 140 करोड़ भारतीयों के लिए रोजगार और नए अवसर लाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के आलोचनात्मक रवैये की वजह नकारात्मक सोच है और उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button